आधुनिक परिपेक्ष्य में महिलाओं की उड़ान
Dr. (Mrs.) Vrinda Sengupta1, Roshan Kumar Keshrwani2
1Assistant Professor, Govt. T.C.L.P.G., College, Janjgir C.G.
2Principal, D.P. Keshrwani School, Janjgir C.G.
*Corresponding Author E-mail:
सारांश-
इसमें कोई संदेह नही कि किसी भी समाज को विकसित और सभ्य तभी कहा जा सकता है। जब वहां समाज के प्रत्येक वर्ग की राजनीति में भागीदार हो, सत्ता में हिस्सेदारी हो और जहां सभी को आगे बढ़ने का अवसर समान रूप से प्राप्त हो। किसी वर्ग को प्राप्त शिक्षा और चिकित्सा सविधाओ को भी इस वर्ग के विकास का प्रतीक माना जाता है। शर्म की बात है कि आज हमारी आधी से भी ज्यादा आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली औरतें विकास की दौड़ में कहीं पीछे छूट गयी है। हम महिला सशक्तीकरण की बात तो कहते है लेकिन वास्तविकता यह है कि आधी दुनिया आज समाज की सबसे निर्बल वर्ग है।
शब्द कुंजीः महिला सशक्तिकरण, महिला उड़ान/शिक्षा, महिला उत्थान, आत्मनिर्भरता।
प्रस्तावना
आर्थिक आत्म निर्भरता के बिना हम महिला सशक्तिकरण की बात कर सकते है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की बात जोर जोर से की जाती है लेकिन सच्चाई यह है कि महानगरो की कुछेक फीसदी औरतो की बात अगर छोड दे तो औरतो की अधिंकांश आबादी आज भी आर्थिक रूप से गुलाम है। शहरो में जरूर औरते आफिस में जाती दिखाई देती है लेकिन गावो की स्थिति अभी कुछ बदली नहीं है। वहां आज भी औरतें भोर में 3-4 बजे उठ जाती है। पशुओ को चारा पानी देती है, उनका दूध निकालती है और काम के लिए खेंतो पर चली जाती है, शाम ढ़ले घर वापस लौटती है और फिर वहीं घर की काम में जुट जाती है। इस प्रकार गांव की औरते के नसीब में पूरे दिन सिर्फ काम ही काम होता है और मजे की बात यह कि फिर भी उन्हे कामकाजी नही माना जाता।
भारत में समस्त महिला सशक्तिकरण में मनुवादी व्यवस्था बाधक है, जिसका भारतीय समाज पर देखा जाता है। सविधान में तो अनेक अनुच्छेदो के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रावधान किये है और उसके कुछ परिणाम भी सामने आये है महिला उत्थान में शिक्षा की कमी रोजगार की अनुपलब्धता दोनो ही इस समय बड़ी बाधाएँ है।
महिलाओं के विकास में सामाजिक व धार्मिक बाधाएँ है वे अपनी जगह आज भी मौजूद है। यदि हम सही रूप देना चाहते हैं तो हमें बौध्दकाल की ओर मुड़ना पड़ेगा जिसमें न केवल नारी स्वतंत्र हुई बल्कि उसने मोक्ष(निर्वाण) भी प्राप्त किया और शिक्षक के रूप में विख्यात हुई।
महत्व -
भारत में सामाजिक क्रांति के क्षेत्र में महात्मा ज्योति राव फूले का नाम विशेष उल्लेखनीय है उन्होने समाज में व्याप्त अन्याय और भेद भाव के विरूध्द अपने संघर्ष की शुरूवात महार, मांग, आदि दलित पीड़ित नारियों की विमुक्ति संघर्ष से ही की थी। संविधान शिल्पी डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की धारण थी कि किसी समाज की प्रगति का मापद। ड उस समाज की नारी है। उन्होंने तो यहां तक कहा है किसी नारी को मुक्त किये बिना देश की आजादी को बचाये रखना कठिन होगा। नारी ही देश की आजादी का सच्चा परिधान है।
भारत को अंग्रेजो से आजाद हुए 60 साल हो गये है लेकिन महिलाओं की स्थिति आज भी हमारे देश में बेहद खराब है। बात चाहे हम शिक्षा की हो अथवा समाजिक क्षेत्र की बात चाहे राजनीति की हो, हर मोर्चे पर भारतीय औरतें काफी पिछड़ी हुई है महिलाओं के हर पिछड़े पन को दूर करने के लिए हमारे यहां महिला सशक्तिकरण आंदोलन का भी एक लम्बा इतिहास है।
श्रीमती प्रतिभा देवी पाटिल का भारत गणराज्य की राष्ट्रपति बनना, भारत के आधुनिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। आजादी के 60 साल बाद ही सही, एह महिला का देश के सर्वोच्च पद पर आधीन होना एक संकेत था। महिला सशक्तिकरण की दिवश में शासकीय शिला पर स्थित राष्ट्रपति भवन के केन्द्रीय कक्ष में जलगाॅव की इस साधारण सी महिला ने भारत की तेरहवीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की तो आम भारतीय महिला को भी एक सुखद एहसास का अनुभव हुआ।
26 जुलाई का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है क्यों कि इसी दिन आजादी के 60 साल बाद पहलीबार किसी महिला ने रायसीना हिल्स पर स्थित मध्य राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति की हैसियत से कदम रखे। अब श्रीमती प्रतिमा पाटिल शेखावत ही भारतीय संध की कार्यपालिका की प्रधान के रूप में कार्य करेगी। राष्ट्रपति भवन में प्रवेश करते ही भारत की आधी आबादी खुशी से झूम उठी क्यों कि आजादी के पूरे 60 साल बाद भारत की कोई महिला भारत के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई थी। तब इन महिलाओं ने अपनी गरीमा की झण्डा फहराने लगी जिसमें सर्व प्रमुख मा0 सोनिया गांधी, तमिल नायडू की मुख्यमंुत्री मा0 जयललिता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख मा0 ममता बनर्जी, प्रखरमंत्री के रूप में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मा0 मायावती जी पूर्व दिल्ली की मुख्यमंत्री मा0 सुषमा स्वराज, छत्तीसगढ़ की प्रमुख मंत्रियों के रूप में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 सरोज पाण्डेय तथा छ0ग0 प्रदेश में महिला बाल विकास मंत्री के रूप में मा0 रमशीला साहू जी ने समाज में महिला सशक्तिकरण को एक नया रूप में आयोजित किया है।
समाजिक मान्यताओ के चलते आमतौर पर स्त्रियां कामना करती है कि उनका पति ऐसा हो जिसका घर परिवार व समाज में सम्मान हो। जिससे उसे उसकी पत्नी के रूप में पहचाने जाने में गर्व का अनुभव हो। एक भोजपुरी लोकगीत में पत्नी का यहभाव स्पष्ट मुखर होता है।
’’तलवा में चमकेले ताल की मछरिया, रन चमकेले तलवार।
समवा में चमकेले पिया की पगरिया, मथवा पें बिंदिया हमार।।‘‘
आज जमाना बदलगया है। इस बदले जमाने में पत्नियाँ ग्रामपंचायत, जनपद पंचायत या जिला पंचायत, राज्य मंत्री, केन्द्रीय मंत्री व राष्ट्रपति के पद पर सुशोभित हो रहे है।
शपथ ग्रहण समारोह में ही महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने स्पष्ट कह दिया था कि उनका पूरा ध्यान बालिका शिक्षा पर रहेगा और वे सरकार से कहेगी कि वह बालिका शिक्षा पर पर्याप्त ध्यान दे। शपथ ग्रहण संबोधन में श्रीमती प्रतिमा पाटिल ने कहा कि ‘‘मै शिक्षा के प्रति पूरी तरह से प्रतिबध्द हँू और चाहती हूँ कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह स्त्री हो या पुरूष, लड़का हो या लड़की आधुनिक शिक्षा से वंचित न रहे। मेरे लिए महिलाओं का सशक्तिकरण विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। क्योकि मै समझती हूँ कि इससे राष्ट्र को सशक्त बनने में मदद मिलेगा।
महामहिम राष्ट्रपति का मानना है कि महिला सशक्तिकरण तभी सफल हो सकता है जब देश की प्रगति में महिलाओं की भी हिस्सेदारी हो और राष्ट्र की प्रगति में औरतों की भी भागीदारी हो। आज हम सभी दृष्टि से देखें तो महिलाओं को सहयोग व आत्मनिर्भर बनाना होगा।
उदेश्य:-
1. महिला सशक्तिकरण पर महत्ता देना
2. सरकरी प्रयास को प्रभावी बनाना
3. महिला शिक्षा को जननी स्तरपर बढ़ना
4. महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना
5. बालविवाह की प्रथा बंदकर बालिकाओं की विकास पर जोर देना।
परिकल्पना:-
1. महिला सशक्तिकरण का सच साबित हो सकता है।
2. महिला सशक्तिकरण का प्रभाव समाज पर सकारात्मक पडे़गा।
अध्ययन पध्दति:-
मैने संपूर्ण शोधपत्र को स्वयं अध्ययन मनन एवं द्वैतियक समकांे का सहयोग लेकर तैयार किया है।
निष्कर्ष:-
महिला शिक्षा के बारें में स्थिति को देखें तो आज लगातार सुधार हो रहा है लेकिन इस क्षेत्र में अभीभी काफी कुछ किया जाना है। जब महिलाओं के क्रिया का प्रसार हो रहा है तो आज औरतों के पास घर की दहलीज पार करके कार्यस्थल तक पहुंच रहें है। अब महिलाओं का एक बड़ा हिस्सा कार्यालयों निजी कम्पनियों, खेलो में आना स्थान, राजनीति में, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और विभिन्न संस्थानो में अपनी भूमिका अदा कर रहें है। मै यही कहना चाहूॅगा कि महिलाओ का सम्मान बरकरार रखा जाय। नारी ही गढ़ती है महान् चरित्र, महिलाए अबला नही है अपितु महापुरूषों को जन्म देने वाली है। किसी भी समाज व देश का स्वरूप वहां की महिलाओं के व्यवहार सेे प्रति बिंबित होती है। नारी को अपना सोच में बदलाव लाना होगा और निखर कर सामने आना होगा और निर्ममता को समाप्त कर इस निर्जन पड़ी जिन्दगी को निजात दिलाना होगा।
आज समय की मांग पर, सामाज इक नया होगा,
निरंतर योग्यताके निर्णय से, परिणाम आंकलन होगा,
परिवर्तन नियम जीवन का, नियम अब नया बनेगा,
अब परिणामों के भय से, नही कोई स्त्री का मन डरेगा।
परिवर्तन की पतंग अब उड़ाने लगी है जिसकी डोर संभालने के लिए पुरूष हाथ बढ़ाते थे कि तुम नहीं उड़ा पाओगी, मेरी सहायता के बिना ये डोर महिलाओं ने पूरी तरह से थामने का प्रण कर लिया और पतंग भी प्रगति से उड़ने को आतुर है। पर आसमान में ढे़र सी पतंग उनकी डोर को तोड़ने को बेकरार है।
संदर्भ सूचीः-
1. इन्टर नेट
2. सिंह डाॅ. निशांत, भारतीय महिलाए एक समाजिक अध्ययन ओमेगापब्लिकेशन, दिल्ली च्ण्12 जव 14
3. सिंह, मीनाक्षी निशांत, ‘‘महिला सशक्तिकरण का सच’’ ओमेगा पब्लिकेशन, नई दिल्ली, च्ण्20 जव 24।
4. घावन, डाॅ. हरिमोहन, महिला सशक्तिकरण विविध आयाम म0प्र0 दलित साहित्य आकादमी प्रकाशन उज्जैन च्ण्69 जव 72।
Received on 09.06.2014 Modified on 18.06.2014
Accepted on 26.06.2014 © A&V Publication all right reserved
Int. J. Ad. Social Sciences 2(2): April-June, 2014; Page 128-130